Port Forwarding क्या है? Port Forward कैसे करते है?

हेलो दोस्तों आपका port  forwarding पेज में बहुत-बहुत स्वागत है। आज हम Port forwarding टॉपिक पर बात करने वाले है तो आज हम जानते है है कि port forwarding क्या है और Port फॉरवार्डिंग कैसे करते है और क्यों करते है तो आज हम इसी  बिषय पर बात करेंगे। तो चलिए दोस्तों बिना समय बर्बाद किये हम इस आर्टिकल पर नजर डालते है। Port Forwarding क्या है?

Port Forwarding क्या है ? 

जब कभी प्राइवेट नेटवर्क में जुड़े सर्वर, कंप्यूटर या कोई निजी सेवाएं  इंटरनेट के माध्यम से अन्य कंप्यूटर या सार्वजानिक अथवा  निजी सेवाएं से कनेक्ट करने की प्रिक्रिया को Port Forwarding कहते है। इसको हम सामान्य रूप से पोर्ट मैपिंग भी कहते है।  यह कन्नेक्टविटी एक राऊटर के द्वारा प्रोवाइड कराई जाती है।

जो एक इंटरनेट प्रोटोकॉल के साथ Wide Area Network पर काम करता है। सिस्टम नेटवर्किंग में पोर्ट फॉरवार्डिंग एक Network Address Translate का ही एक एप्लीकेशन है जो एक Internet Protocol Address और एक Port Number  को मिलाकर दूसरे नेटवर्क से कम्युनिकेशन करने के लिए request redirect करता है। 

इसे  भी पढ़े – Proxy Server क्या है ? Free Proxy Server कैसे बनाये जानिए

Why Port Forwarding– Port Forwarding के द्वारा हम अपने निजी कंप्यूटर या DVR (Digital video recorder) या NVR (Network video recorder) अथवा IP CCTV Camera को हम इंटरनेट के माध्यम से किसी दूरस्थ स्थान से Remote  Access कर सकते है।

इसमें राऊटर की  मुख्य भूमिका होती है जो हमें एक साइट से दूसरी साइट कनेक्ट करके कम्युनिकेशन करता है। तो दोस्तों यह Process  Port Forwarding के द्वारा ही संभव है।    

Types of Port Forwarding-पोर्ट फॉरवार्डिंग सामान्यता तीन प्रकार से होती है जो इस प्रकार है 

  1. Remote Port Forwarding 
  2. Local Port Forwarding
  3. Dynamic Port Forwarding

Router port forwarding | Port Forward कैसे करते है।

तो आज हम आपको Cpplus DVR का अपने TP-Link Router पर पोर्ट फॉरवर्ड करके बताते है सबसे पहले आपको अपने DVR को इंटरनेट प्रोवाइड करना है वह आप पर निर्भर करता है की आप DVR को इंटरनेट केबल के द्वारा कंनेक्ट करना चाहते है या राऊटर के Wifi से। अब आपको DVR, यूजर का नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना चाहिए।

आप  LAN आई पी एड्रेस के द्वारा अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर भी एक्सेस कर सकते है। तो में यह DVR का LAN (लोकल एरिया नेटवर्क ) IP Address के माध्यम से अपने कंप्यूटर पर एक्सिस कर लेता हु। और यूजर नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेता हु ,अब हमें  Setting – Network -Setup – TCP /IP पर जाना है।

आप TCP/IP को मैन्युअली भी Assign कर सकते है लेकिन गलती होने के ज्यादा चांस होते है इसलिए आप DHCP को Enable करे ,इससे आपका DVR आपके राऊटर के LAN (लोकल एरिया नेटवर्क) आई पी  एड्रेस से मैप होगा। 

फलस्वरूप DVR को TCP/IP, Default Gateway, और DNS Automatically प्राप्त हो जायेगा जो आपके राऊटर के IP के Series के अनुसार होगा। 

Port Forward कैसे करते है?

अब आपको अपने कंप्यूटर पर गूगल Chrome या इंटरनेट एक्स्प्लोरर ओपन करना है और राऊटर का LAN आई पी एड्रेस डालकर राऊटर Access करना है ज्यादातर राऊटर का default आई पी अड्रेस 192.168.1.1 या 192.168.0.1 होता है।

आपको राऊटर का यूजर नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है। आप DVR  का TCP/IP और एचटीटीपी (HTTP) पोर्ट  नोट कर ले। अगर आप कंप्यूटर के अलावा मोबाइल पर भी देखना चाहते है। तो आपको Server Port भी  नोट करना है

port forwarding kya hai

आप राऊटर Tp Link  के Forwarding ऑप्शन पर जाये और Virtual Servers पर क्लिक कर दे तो एक नई विंडो खुलकर आएगी इसमें आप DVR का LAN IP या TCP/IP और HTTP Port, Server Port डालना है

Remote Access For PC

  • Service  Port            – HTTP Port  81 
  • Internal Port            – HTTP Port  for Example – 81
  • IP Address               – DVR IP for Example -192.168.2.2
  • Protocol                  – All
  • Status                      – Enable                   

Remote Access For  Mobile

  • Service  Port           – Server Port 25001
  • Internal Port           – Server Port for Example-25001
  • IP Address              – DVR IP for Example-192.168.2.2
  • Protocol                 – All
  • Status                     -Enable     

Note-जब Router का (LAN) IP Address 192.168.2.1 है 

ऊपर दी हुई डिटेल्स के अनुसार आपको अपने राऊटर में पूरी details fill करनी है। जैसे सर्विस पोर्ट में एचटीटीपीपोर्ट डालना है इंटरनल पोर्ट में भी एचटीटीपी पोर्ट डालना है आई पी अड्रेस में DVR का आई पी अड्रेस डालना है प्रोटोकॉल को आप चाहे तो TCP/IP भी सेट कर सकते है।

यदि आप DVR को केवल अपने कंप्यूटर पर एक्सेस करना चाहते है। यदि आप प्रोटोकॉल ALL करते है तो इसे मोबाइल या कंप्यूटर पर एक्सेस कर सकते है इसलिए आप प्रोटोकॉल ALL ही रहने दीजिये। Status को आप Enable  रहने दे।

router se dvr online kaise kare

Port Mapping  क्या है ? | Port forward router

मोबाइल में एक्सेस करने के लिए आप सिर्फ सर्वर पोर्ट  को सर्विस पोर्ट और इंटरनल पोर्ट में डालना है और बाकी  सब पहले की तरह IP Address, Protocol, Status डालना है। और फिर save ऑप्शन पर क्लिक करके  सेव कर देना है।

Port Forward कैसे करते है?

अब आपका CPPLUS DVR का TP Link Router पर पोर्ट फॉरवर्ड हो चुका है अब आप अपने Router का Static IP और Port  नंबर, Internet Explorer या गूगल क्रॉम पर डालकर अपना DVR एक्सेस कर सकते है। 

cpplus dvr online kaise kare

You May Like –Whatsapp gb क्या है? Whatsapp Gb, Latest Version कैसे डाउनलोड करे?

हैलो दोस्तों, मुझे उम्मीद है की इस आर्टिकल से आप इतना जान चुके होंगे कि Port Forwarding क्या है? और CP PLUS DVR का Port Forwarding कैसे करते है, तो दोस्तों में आशा करता हु कि Port Forwarding बारे में आपको पूरी जानकारी मिल् चुकी होगी। 

यदि यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो कृपया इस पेज को Follow करे और like करे, साथ ही अपने दोस्तों को भी share करे। इसके अलावा भी अगर कोई जानकारी चाहते है या कोई प्रश्न है। 

तो प्लीज Comment box में जाकर अपना कमेंट दर्ज कर सकते है। हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उचित जवाब देने की कोशिश करेंगे। फिर मिलेंगे दोस्तों ऐसा ही कोई नया आर्टिकल लेकर तब तक के लिएअलविदा, दोस्तों हमारे इस Port Forwarding पेज पर आने के लिए बहुत-2 धन्यवाद। 

(अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देंखे )

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO
error: Content is protected !!