CP Plus DVR Password Reset कैसे करें?

CP Plus DVR Password Reset कैसे करें? दोस्तों अगर आपके पास CP Plus ब्रांड का DVR है। CP Plus DVR का पासवर्ड आप भूल गए है या अपने DVR का पासवर्ड 3-4 बार गलत डालने के कारण CP Plus का DVR लॉक हो गया है। आप बार-बार DVR  को ओपन करने की कोशिश कर रहे है। 

लेकिन आप की कोशिश नाकाम हो रही है, तो आप को परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम इस ब्लॉग के माध्यम से Reset CP Plus DVR Password | CP Plus DVR Password Reset | Recovery कैसे करें, पूरी जानकारी के साथ बतायेंगे।

Reset CP Plus DVR Password

CP Plus DVR Password Reset | Recovery कैसे करे?

Reset CP Plus DVR Password यदि आपने CP Plus DVR में एडमिन पासवर्ड 3-4 बार डालकर कोशिस की है और DVR  ओपन होने की वजाय DVR लॉक हो गया है। तो लॉक होने की दो वजह है।

  • उनमे एक बजह हो सकती है कि आपको DVR का पासवर्ड  मालूम है लेकिन आपने पासवर्ड को गलत तरीके से DVR में पासवर्ड इनपुट किया है जैसे कि-Small Letter की वजाय Capital Latter यूज़ करना या कोई एक अक्षर मिस होना आदि।
  • दूसरा कारण हो सकता है की आपने कई महीनों से DVR में पासवर्ड इनपुट नहीं किया है फलस्वरूप आप DVR का पासवर्ड भूल गए है और आप DVR में गलत पासवर्ड इनपुट कर रहे है।

यदि आपको DVR का पासवर्ड मालूम है और पासवर्ड डालने में मिस्टेक करने के कारण DVR लॉक हो गया है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है इसके लिए एक सरल सा ट्रिक है।

कि आप सबसे पहले DVR को Restart करे और 10 मिनट तक इंतजार करे और फिर DVR में सही तरीके से पासवर्ड डाले।आप Small Letter और Capital Lettar का विशेष ध्यान रखें। यदि फिर भी आप DVR को ओपन नहीं कर पा रहे है

तो आपको DVR को रीस्टार्ट करके छोड़ देना चाहिए और दूसरे दिन फिर से सही तरीके से पासवर्ड डालकर DVR को ओपन करने की कोशिस करे। 99% आपका DVR ओपन हो जायेगा।

यदि आप फिर भी DVR को ओपन करने में सफल नहीं हो पाते  है तो आपको फिर DVR के मास्टर पासवर्ड की जरुरत है। वह पासवर्ड प्राप्त करने के लिए हम नीचे इस आर्टिकल में बताएंगे।

How to reset cp plus dvr forgot password

CP Plus dvr password reset करने के लिए सबसे पहले आपको CP Plus Costumer केयर के Toll Free नंबर पर कॉल करना होगा। CP Plus Costumer केयर के Toll free नंबर निम्नलिखित हैं।
  • 18001035666
  • 18001030806
जब आप CP Plus Costumer केयर के Toll Free से बात करेंगे तो आपको दो ऑप्शन मिलेंगे
  • Press  1  For CP Plus DVR 
  • Press 2 For Dahua DVR

तो आपको 1 नंबर दबाना है। अब आपकी कॉल कस्टमर केयर अधिकारी के पास ट्रांसफर हो जाएगी, और आप कस्टमर केयर अधिकारी को DVR के लॉक होने के बारे में इनफार्मेशन देंगे, तो CP Plus कस्टमर केयर अधिकारी आपको एक Email ID प्रदान करेंगा।

[email protected] 

इसमें आपको CP Plus DVR का Model Number और Serial Number और DVR का Current Date Time लिखकर दिए हुए Email ID पर भेजना है।

HOW TO RESET CP PLUS DVR PASSWORD RESET AND RECOVERY

How to reset dvr to factory default | CP Plus password reset toll free number

अब आपको 20 से 30 मिनट तक Customer Care द्वारा आपके Email का Reply आने का इंतजार करना होगा।

CP PLUS DVR PASSWORD RESET

इसके बाद आपके पास उसी Email से reply आएगा उसमे दो मास्टर पासवर्ड दिये होंगे, इनमे से आप कोई सा यूज़ कर सकते है इसमें यदि कोई एक पासवर्ड काम नहीं करता तो आप दूसरे पासवर्ड को यूज़ कर सकते है। उसके लिए कुछ Rules Follow  करने होने जो इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आप DVR से LAN नेटवर्क केबल निकल दे।
  • DVR को Restart  करे।
  • DVR को रीस्टार्ट होने के बाद लॉगिन टाइप में Admin अकाउंट चुनें।
  • अब आप दिए हुए मास्टर पासवर्ड से कोई एक Master Password डालें। अब आपका DVR लॉगिन हो चुका होगा।
  • आप Main Menu >Settings >Account  में जाये। और admin यूजर को सेलेक्ट करे।
  • आप Modify Password पर क्लिक करे, और Old पासवर्ड में Master Password डालें, जिससे आप अभी-अभी लॉगिन हुए है।
  • अब आप अपना New Password Enter करे, और सेव बटन पर क्लिक करें।

नोट- आपको 24 घंटे के अन्दर अपने DVR का पासवर्ड Change करना होगा। क्योंकि यह मास्टर पासवर्ड केवल 24 घंटे अथवा  1 दिन के लिए ही Valid रहता है।

You May LikeCP Plus DVR Default Password | IP Address  क्या है ? 

हैल्लो दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से ” Reset CP Plus DVR Password | CP Plus DVR Password Reset | Recovery कैसे करें, पूरी जानकारी।” आपको कैसी लगी, कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये।

यदि यह पोस्ट आपको हेल्पफुल लगा हो तो प्लीज इसे  शेयर और लाइक करना न भूले। फिर मिलेंगे दोस्तों तब तक के लिए  अलविदा, साथ ही इस पोस्ट को पढ़ने के लिए वहुत-2 धन्यवाद ।

(अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें) 
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock
error: Content is protected !!